रायपुर में इंडिया का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप:हर दिन 8 से 10 हजार मरीजों की जांच होगी, अब तक 18 हजार+ ने रजिस्ट्रेशन कराया; कल CM साय करेंगे शुभारंभ

राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप–2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आयोजकों के मुताबिक ये देश का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा। पांच दिवसीय इस विशाल स्वास्थ्य महाअभियान में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पताल निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार मेगा हेल्थ कैंप के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और अब तक 18 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। एक ही जगह जांच से इलाज तक का लाभ मिलेगा हेल्थ कैंप के आयोजक राजेश मुणत (विधायक, पश्चिम) ने बताया कि यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य शिविर का मोटिव ये है मरीजों का एक ही छत के जांच से इलाज तक फायदा मिल पाए। सामान्य तौर पर मरीज को हर छोटी चीज के लिए भटकना पड़ता है। लेकिन कैंप में सिलसिलेवार तरीके से मरीजों की जांच से लेक इलाज तक प्रबंध किया गया है। लगभग 8 से 10 हजार मरीजों के रोज चेकअप का इंतजाम किया है। देश के श्रेष्ठ डॉक्टरों और प्रदेश के नामचीन अस्पतालों के डॉक्टर कैंप में अपनी सर्विस देंगे। बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर को देखते हुए इस बार दिल्ली से विशेष मशीन और टीम बुलाई गई। किसी महिला को समस्या होने तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। भव्य उद्घाटन समारोह मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन 18 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर होगा। शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। 55 से अधिक डॉक्टर सर्विस देंगे मेगा हेल्थ कैंप 2025 में देश के कुल 42 प्रतिष्ठित अस्पताल के कुल 55 विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें— दूसरे राज्यों से पहुंचे ये डॉक्टर देंगे सर्विस मेगा हेल्थ कैंप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों और विशेषज्ञताओं के देशभर में प्रसिद्ध डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। हृदय रोग विशेषज्ञों में डॉ. मयूर जैन ठाणे मुंबई, डॉ. रमेश कवाड़ मुंबई, डॉ. नागेश हैदराबाद, डॉ. राजीव गर्ग हैदराबाद, डॉ. चंद्रा मौली सिकंदराबाद और डॉ. अभिषेक साहू नागपुर शामिल हैं। छाती रोग विशेषज्ञों में डॉ. कपिल साल्गिया मुंबई और डॉ. सोमा साई किरण सिकंदराबाद सेवाएं देंगे। गुर्दा रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. गौरव सिंघल गुड़गांव दिल्ली अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल मन्नावा सिकंदराबाद तथा मधुमेह पैर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभाकर डी सिकंदराबाद भी कैंप में मौजूद रहेंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञों में डॉ. मनीष जैन यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद, डॉ. धीरज कुमार मारोठी अहमदाबाद और डॉ. धीरज बातेजा गुड़गांव दिल्ली शामिल हैं। कैंसर रोग विशेषज्ञों में डॉ. प्रशांत केरकर बॉम्बे हॉस्पिटल, डॉ. आयुषी गोयल दिल्ली, डॉ. के. लाहिथा कृष्णा बैंगलोर और डॉ. भरत अशोक वासवानी सिकंदराबाद अपनी सेवाएं देंगे। न्यूरोलॉजिस्ट एवं यूरोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. नीरव अनिल मेहता, डॉ. विवेक वरून दिल्ली और डॉ. अंकित गोयल दिल्ली उपस्थित रहेंगे। प्रसिद्ध होम्योपैथिक विशेषज्ञ होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत डॉ. नितीश चंद्र दुबे दिल्ली, डॉ. राजेश मुरकुटे नागपुर, डॉ. राधिका मुरकुटे नागपुर, डॉ. पदमभानु सिंह बिहार और डॉ. अभिमन्यु पाण्डे बनारस अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। प्रसिद्ध आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत डॉ. रजीकांत पटेल गुजरात, डॉ. उदय तलहार महाराष्ट्र, डॉ. पंकज तिवारी महाराष्ट्र, डॉ. नीरज गुप्ता महाराष्ट्र, डॉ. नारायण सहारे गुजरात, डॉ. प्रशांत गुप्ता और डॉ. परमेश के.एन. हैदराबाद उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *