नारायणपुर में 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया:37 लाख के इनामी थे, मिलिट्री से लेकर पार्टी सदस्य के रूप में रहे सक्रिय

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों पर कुल 37 लाख रुपए का इनाम घोषित था। हिंसा का रास्ता छोड़कर सभी नक्सलियों ने सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर 1 लाख रुपए से लेकर 8 लाख रुपए तक का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली पिछले कई वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे। इनमें से अधिकांश नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन की मिलिट्री कंपनी में भी सक्रिय रहे हैं। ये नक्सली कई मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं और हत्या, आगजनी समेत अन्य कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रहे हैं। अब सरकार की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर और एनकाउंटर के डर से सभी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। ये हैं सरेंडर करने वाले नक्सली SP बोले- इस साल 298 नक्सलियों ने किया सरेंडर नारायणपुर के एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025 में जिले में कुल 298 माओवादी कैडर ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *