नेशनल कायाकिंग एंड कैनोइंग काम्पिटकशन:पदक लाने वाले खिलाड़ियों से खेल मंत्री ने की मुलाकात; खिलाड़ी बोले- हमारे बोट्स सुरक्षित नहीं

उत्तराखंड की टिहरी झील में 28 नवंबर से तीन दिन तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कायाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। इंडियन कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) के तत्वावधान में हुई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने 1 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ के सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में विजेता खिलाड़ियों ने राज्य के खेल अरूण साव से मुलाकात की। इस दौरान एनआईएस कोच पिंकी साहू, सहायक कोच (एनआईएस) प्रवेश सोनवाने सहित प्रतियोगिता में शामिल सभी विजेता खिलाड़ी उपस्थित रहे। इक्विपमेंट सुरक्षा को लेकर रखी गई मांग खिलाड़ियों और संघ पदाधिकारियों ने खेल मंत्री के समक्ष बोट्स और पैडल की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। प्रशांत सिंह रघुवंशी ने बताया कि असामाजिक तत्व बोट्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसकी लिखित शिकायत थाने में भी की गई है। छत्तीसगढ़ के पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को मिले चार पदक इस प्रकार हैं— संघ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं इस अवसर पर बलदेव सिंह भाटिया (अध्यक्ष), रोहित काले (कार्यकारी अध्यक्ष), अभिजीत मिश्रा (सचिव), प्रशांत सिंह रघुवंशी (सहसचिव) और अमरजीत छाबड़ा (सह सचिव), छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *