निवाड़ी में 55.65 लीटर अवैध शराब जब्त:आबकारी विभाग ने पथरिया खिरक से पकड़ा आरोपी, केस दर्ज

निवाड़ी जिले में आबकारी विभाग ने बुधवार रात जेरोन क्षेत्र के पथरिया खिरक में दबिश दी गई, जहां से 55.65 लीटर अवैध देसी और विदेशी शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कई दिनों से इस इलाके में अवैध शराब के स्टॉक और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद टीम ने मुकेश कुशवाह के ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 27 हजार रुपए शराब मिली। आरोपी मुकेश कुशवाह के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *