योगी बोले- महाकुंभ में मुसलमान आएं, लेकिन शर्त है…:किसी ने गड़बड़ी की तो डेंटिंग-पेंटिंग करेंगे; इतिहास उठाकर देखिए ‘बंटे तो कटे थे’

प्रयागराज महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री को लेकर सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया। कहा- जिस किसी को भी भारत की सनातन परंपरा में विश्वास है, वह मुसलमान यहां आएं, उनका स्वागत है, लेकिन गलत मानसिकता के साथ जो लोग आएंगे, उनकी डेंटिंग-पेंटिंग की भी व्यवस्था की गई है। योगी ने यह बातें शुक्रवार को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। सीएम महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम योगी की बड़ी बातें पढ़िए- 1- जिन्होंने दबाव में इस्लाम स्वीकार, ऐसे लोगों का स्वागत
कुंभ में ऐसे ही लोगों का स्वागत है, जो अपने को भारतीय मानते हों। सनातन परंपरा में श्रद्धा रखते हैं। जिन्हें ऐसा लगता है कि भूतकाल में किसी दबाव में आकर उनके पूर्वजों ने इस्लाम स्वीकार किया था, लेकिन वे सनातनी हैं। जो मुसलमान अपने गोत्र को भारत के ऋषियों के नाम से जोड़कर देखते हैं। ऐसे लोग प्रयागराज आएं। यहां आकर परंपरागत तरीके से संगम में स्नान करें। ऐसे लोगों के आने में कोई समस्या नहीं है। 2- इतिहास उठाकर देखिए बंटे थे तो कटे थे
बंटेंगे तो कटेंगे, नारे को लेकर योगी ने कहा- इतिहास को उठाकर देखेंगे, तब इस बात को देखेंगे कि बंटे थे तो कटे थे। अगर आप इतिहास की उस गलती से सबक सीखेंगे। फिर कभी भी ऐसी नौबत नहीं आएगी कि कोई भी गुलामी की बेड़ियों में हमें जकड़ पाए। 3- बाबा साहेब के संविधान में सेक्युलर-सोशलिस्ट शब्द नहीं
इंडी गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) ने लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार किया था। संविधान के बारे में दुष्प्रचार कर रहे थे, जिन लोगों ने स्वयं संविधान का गला घोंटा है। बाबा साहब ने जो मूल प्रति संविधान सभा में प्रस्तुत किया था, जिसे लागू किया गया था। उसमें कहीं भी सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द नहीं हैं। ये शब्द तब डाला गया जब देश में आपातकाल लागू था। 4- विपक्ष संविधान की प्रति हाथों में लेकर बेवकूफ बना रहा
जिन लोगों ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा था। वे लोग संविधान की प्रति हाथों में लेकर लोगों को बेवकूफ बना रहे थे। देश की जनता इन लोगों को समझ गई है। इसीलिए आज सबक सिखा रही है। ——————–
योगी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- महाकुंभ में आकाशवाणी का FM लॉन्च:योगी बोले- समाज को बांटने वाले आकर देखें, यहां जाति-सम्प्रदाय का कोई भेद नहीं सीएम योगी प्रयागराज महाकुंभ में दो दिन के दौरे पर हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन सीएम योगी ने सर्किट हाउस में आकाशवाणी का FM रेडियो चैनल ( कुंभवाणी) का शुभारंभ किया।सीएम ने कमला बहुगुणा की प्रतिमा का भी अनावरण किया। वह पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की पत्नी हैं। उनकी बेटी रीता बहुगुणा जोशी पूर्व सांसद और योगी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *