नाबालिग को अश्लील फोटो भेजने वाला गिरफ्तार:खरोरा पुलिस ने महाराष्ट्र से अरेस्ट किया, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

खरोरा पुलिस ने एक नाबालिग पीड़िता को अश्लील तस्वीरें भेजने के मामले में आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मोईन बालम सैय्यद उर्फ मोईन काजी (19) महाराष्ट्र के अहमदनगर के खटोड कॉलोनी का रहने वाला है। यह मामला तब सामने आया जब 12 दिसंबर को पीड़िता के पिता ने खरोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। टेक्स्ट मैसेज गाली-गलौज की शिकायत में बताया गया कि 2 दिसंबर को शाम 7:22 बजे उनके मोबाइल नंबर पर मोईन काजी नामक लड़के ने उनकी नाबालिग बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें वॉट्सऐप पर भेजी थीं। साथ ही, टेक्स्ट मैसेज के जरिए गाली-गलौज भी की गई थी। पूछताछ में जुर्म स्वीकारा पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने महाराष्ट्र में दबिश देकर आरोपी मोईन काजी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसके मोबाइल में स्नैपचैट ऐप पर ‘डार्लिंग’ नाम की चैट फाइल में पीड़िता के साथ की गई अश्लील बातचीत और आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल आरोपी के खिलाफ धारा 79, 351(4), 87 बीएनएस, 67-ख आईटी एक्ट और12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *