धम्बोला थाना क्षेत्र के पीठ की रहने वाली एक 16 साल की छात्रा ने जहरीली वस्तु खा ली। तबीयत खराब होने पर उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान छात्र की आज मौत हो गई। उसकी मौत की खबर आते ही सर्वसमाज के लोग धम्बोला थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सर्वसमाज के लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक पर छात्रा का पीछा कर उसे परेशान करने ओर पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। वही परिवार के लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बैठे है। धम्बोला थाना क्षेत्र के पीठ निवासी जागृति पाटीदार (16) पुत्री जगदीश पाटीदार बारहवीं कक्षा पास है। 14 दिसंबर को वह अपने घर से बीएसटीसी का फॉर्म भरने के लिए निकली थी। घर से निकलते ही गांव का युवक जावेद उसका पीछा करने लगा। छात्रा ई मित्र पर फॉर्म भरकर जहां-जहां गई युवक उसके पीछे-पीछे जाकर तंग करने लगा। इससे परेशान होकर छात्रा अपने परिवार के लोगों के साथ उसी दिन धम्बोला थाने पहुंची। छात्रा ने इसे लेकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट भी दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर छात्रा जागृति पाटीदार ने 16 दिसंबर को शाम के समय जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में पहले सीमलवाड़ा ओर फिर डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने से उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान छात्रा ने बुधवार को दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत की खबर गांव में लोगों के पास मिलते ही लोग इकट्ठे हो गए। लोग धम्बोला थाने पहुंचे और आक्रोश जताया। लोगों ने कहा कि रिपोर्ट देने के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं की। इस वजह से उसे जहर खाने के लिए मजबूर हो गई। पुलिस ने आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कार्य होता तो छात्रा की जान नहीं जाती। लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने के सामने ही बैठ गए। वहीं, पुलिस लोगों से समझाइश के प्रयास कर रही है। दूसरी ओर पुलिस ने शव का उदयपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, लेकिन देर रात तक शव गांव पहुंचेगा।


