विक्रम भट्ट की जमानत याचिका पर 6 घंटे चली सुनवाई:वकील ने गंभीर बीमारी होने को बताया आधार, जज कल दोबारा सुनेंगे दलीलें

मूवी बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में उदयपुर कोर्ट में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। करीब 6 घंटे तक बुधवार को सुनवाई चली। जज ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनी। सुबह करीब 11:30 बजे सुनवाई शुरू हुई। फिर लंच के बाद वापस सुनवाई शुरू होकर शाम करीब 5:30 बजे तक चली। विक्रम के वकील जयकृष्ण दवे और कमलेश दवे ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा- भट्ट और उनकी पत्नी लंबे समय से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। ये रेप्यूटेड फैमिली है और इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस आधार पर जमानत मिलनी चाहिए। वहीं परिवादी के वकील मंजूर हुसैन ने दलील दी थी कि पेशी से पहले दोनों का सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर से मेडिकल चेकअप करा लिया था। अब गुरुवार को वापस इस याचिका पर सुनवाई होगी। विक्रम भट्‌ट को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कोर्ट ने जेल में विशेष सेल का प्रार्थना पत्र लौटाया
विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को जेल में विशेष सेल उपलब्ध कराने को लेकर वकील द्वारा एसीजेएम-4 कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया गया था। इसमें आपराधिक लोगों के बीच असुविधा होने से अलग सेल की मांग की गई थी। इसे कोर्ट ने सक्षम पदाधिकारी के समक्ष पेश करने की बात कहते हुए लौटा दिया। पढ़िए, आखिर क्या है पूरा मामला राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्‌ट से फिल्म बनाने के लिए 42 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया था। धोखाधड़ी का अहसास होने पर 17 नवंबर को विक्रम भट्ट सहित 8 लोगों के खिलाफ उदयपुर में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद उदयपुर पुलिस ने भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी व फर्जी वेंडर संदीप को मुंबई से पकड़ा था। वहीं विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को 7 दिसंबर को मुंबई के उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 9 दिसंबर को उदयपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। वहीं 9 दिसंबर को ही राजस्थान हाईकोर्ट (जोधपुर बेंच) में विक्रम भट्ट की गिरफ्तारी पर रोक की याचिका पर सुनवाई हुई थी। इस सुनवाई में राजस्थान हाईकोर्ट ने भट्‌ट दंपती की गिरफ्तारी में जल्दबाजी का रुख अपनाने पर आईजी, एसपी और जांच अधिकारी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। यह खबर भी पढ़ें… मूवी बनाने के नाम पर डॉक्टर से 30 करोड़ ठगे:200 करोड़ का मुनाफा बताया था; बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, पत्नी, बेटी पर FIR उदयपुर में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट समेत 8 लोगों पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR दर्ज हुई है। उदयपुर के डॉक्टर को 200 करोड़ की कमाई का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया। भूपालपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें) फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का को-प्रोड्यूसर और वेंडर गिरफ्तार:मूवी बनाने के नाम पर डॉक्टर से 30 करोड़ रुपए हड़पे, 200 करोड़ की कमाई का लालच दिया उदयपुर के डॉक्टर से 30 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने मुंबई से फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर और वेंडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उदयपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें) विक्रम भट्‌ट ने फर्जी वेंडरों के खाते में ली रकम:गिरफ्तार को-प्रोड्यूसर का खुलासा, पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर होता था करोड़ों का पेमेंट फिल्म बनाने के नाम पर उदयपुर के बड़े डॉक्टर से 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनके साथी फर्जी वेंडरों के खातों में पीड़ित से ऑनलाइन पेमेंट लेते थे। (पूरी खबर पढ़ें)​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *