डबरा में कल 5 घंटे लाइट कटौती:सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मेंटनेंस कार्य चलेगा

डबरा शहर में गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 11 केवी बुजुर्ग और सिटी फीडर पर मेंटनेंस कार्यों के कारण कई इलाकों में कटौती की जाएगी। यह जानकारी बिजली कंपनी ने दी। 11 केवी बुजुर्ग फीडर पर कंडक्टर ऑग्मेंटेशन का कार्य होना है। इस कार्य के चलते बुजुर्ग गांव, शुक्ला डेयरी, शिक्षक कॉलोनी का कुछ हिस्सा और दुर्गेश कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक, यानी कुल पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। इसी दिन, 11 केवी डबरा सिटी फीडर पर एडिशनल डीटीआर लगाने का कार्य भी किया जाएगा। इसके कारण ऊषा कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, संत कंवर राम स्कूल के आसपास का क्षेत्र, सर्राफा बाजार और ठाकुर बाबा रोड जैसे इलाकों में दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक, तीन घंटे के लिए विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने बताया कि मेंटनेंस कार्य की आवश्यकतानुसार लाइट कटौती के समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *