यूपी में शीतलहर, लखनऊ समेत 50 जिलों में कोहरा:10 फ्लाइटें रद्द, 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट; DCM-ट्रॉली भिड़ी, 3 की मौत

यूपी में शीतलहर का कहर जारी है। घना कोहरा छाया है। हालात ऐसे हैं कि ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी पड़ रही हैं। बुधवार को लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, समेत 50 जिले कोहरे की चपेट में हैं। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। मंगलवार को इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां 7.2°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर में पारा 8°C दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने लोगों को घरों में दुबक कर रहने को मजबूर कर दिया है। वहीं, अंबेडकरनगर में कोहरे की वजह से डीसीएम और ट्रॉली की टक्कर हो गई। 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। मऊ में ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई। प्रदेश में कोहरे से चार दिनों में 30 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। इस दौरान 150 से ज्यादा वाहन टकराए। 28 लोगों की मौत हो गई। इधर, कोहरे की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट से 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि रियाद से आने वाली फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। विमान ने आसमान में काफी देर तक चक्कर लगाए, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसके अलावा ट्रेनों की आवाजाही पर भी खराब मौसम का असर दिख रहा है। 50 से ज्यादा ट्रेनें अपने समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले दो दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कोहरे की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। मौसम की 5 तस्वीरें देखिए- 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *