पशु आहार की बोरियों में छिपाई 21 लाख की शराब:राजस्थान से ट्रक में महाराष्ट्र ले जा रहे थे; मंडलेश्वर पुलिस ने कॉलेज के पास पकड़ा

खरगोन जिले की मंडलेश्वर पुलिस ने मंगलवार रात अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 21 लाख रुपए मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब पशु आहार (खली) की बोरियों के नीचे छिपाकर एक गुजरात पासिंग ट्रक से राजस्थान से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक समेत पूरा माल जब्त कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी खरगोन एएसपी शकुंतला रूहल ने बताया कि TI दीपक यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) से एक ट्रक भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीआई यादव ने पुलिस टीम गठित की और संदिग्ध ट्रक पर नजर रखी। पुलिस को लगातार ट्रक की लोकेशन मिल रही थी। देखें कार्रवाई की 4 तस्वीरें गांधीनगर कॉलेज के पास रोका ट्रक जैसे ही ट्रक महेश्वर रोड स्थित गांधीनगर कॉलेज के पास पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उसे रोक लिया। ट्रक (GJ25T8388) की तलाशी ली गई, जिसमें ऊपर की ओर पशु आहार की बोरियां भरी हुई दिखाई दीं। पशु आहार की बोरियों के नीचे मिली शराब की 485 पेटियां शुरुआती जांच में ट्रक संदिग्ध लगने पर पुलिस उसे थाने ले आई। जब पशु आहार की बोरियां हटाई गईं, तो नीचे राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 485 पेटियां मिलीं। शराब को बेहद चालाकी से खली की बोरियों के नीचे छिपाया गया था। ड्राइवर बोला- उसे नहीं थी डिलीवरी की जानकारी पुलिस पूछताछ में पकड़े गए ट्रक ड्राइवर दलपत सिंह पिता भंवर सिंह राणावत (29) निवासी चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) ने बताया कि उसे केवल ट्रक चलाने का काम सौंपा गया था। माल कहां पहुंचाना है, इसकी जानकारी उसे नहीं दी गई थी। उसे कहा गया था कि महाराष्ट्र सीमा में प्रवेश करने के बाद आगे की लोकेशन भेजी जाएगी। पुलिस अब तस्करी के पीछे सक्रिय गिरोह और मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है। करीब 42 लाख रुपए का माल जब्त पुलिस ने 485 पेटी अवैध शराब, जिनकी कीमत करीब 21 लाख 12 हजार 660 रुपए आंकी गई है, जब्त की है। इसके अलावा ट्रक में रखी 200 बोरी पशु आहार, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए है, और करीब 20 लाख रुपए कीमत का गुजरात पासिंग ट्रक भी जब्त किया गया है। कुल जब्त माल की कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया- खरगोन एएसपी शकुंतला रूहल ने बताया- तस्करों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए पशु आहार का सहारा लिया था, लेकिन सतर्कता और सटीक मुखबिर तंत्र से यह बड़ी खेप पकड़ी गई। अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *