फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी के सफाइर सुइट में महिलाओं के मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण पर एक विशेष टॉक सेशन का आयोजन किया। इस सत्र का विषय ‘इमोशनल बर्नआउट से इमोशनल बैलेंस तक, आज की महिलाओं के लिए एनर्जी टूल्स’ था। जानी-मानी आध्यात्मिक गुरु, टैरो एक्सपर्ट और एनर्जी कोच काव्याल सेडानी ने इसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की परिकल्पना फिक्की फ्लो लखनऊ की चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल ने की थी, जबकि सत्र का संचालन अनीशा खन्ना जैन ने किया। इवेंट चेयर के रूप में तान्या साहनी ने कार्यक्रम का नेतृत्व संभाला। काव्याल सेडानी ने अपने संबोधन में भावनात्मक उपचार, ऊर्जा संरेखण और आत्म-संतुलन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को रोजमर्रा के तनाव और भावनात्मक थकान से निपटने के लिए व्यावहारिक उपकरण और तकनीकें साझा कीं। प्रतिभागियों ने नई ऊर्जा का अनुभव किया इस अवसर पर प्रतिभागियों को काव्याल सेडानी के साथ सीधा संवाद करने का मौका मिला। यह सत्र केवल एक मुलाकात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भावनात्मक बर्नआउट से संतुलन की ओर बढ़ने का एक गहन और सशक्त अनुभव बन गया। आत्म-खोज की इस यात्रा में कई प्रतिभागियों ने भावनात्मक मुक्ति और नई ऊर्जा का अनुभव साझा किया। काव्याल सेडानी ने इस शाम को अपने लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि सभी की भावनाओं, आँसुओं और मुस्कान को देखकर यह स्पष्ट था कि टूटेपन से पूर्णता की ओर बढ़ने की भावना सभी में समान रूप से महसूस किया।कार्यक्रम में फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल, पूर्व चेयरपर्सन अंजू नारायण, आरुषि टंडन, विभा अग्रवाल, स्मृति गर्ग, वनिता यादव, अनीशा खन्ना जैन, तान्या साहनी और मिताली ओसवाल सहित 100 से अधिक फ्लो सदस्य उपस्थित थे।


