स्टूडेंट्स को दुर्घटना में जान बचाने का तरीका बताया

भास्कर न्यूज | रायगढ़ किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से प्राथमिक सहायता (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को 11 बजे महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनर डॉ. अविनाश गुप्ता व उनके सहयोगियों ने प्रतिभागियों को दुर्घटना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्राथमिक उपचार की व्यवहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी सहित जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के रेडक्रॉस प्रभारी शामिल हुए। कुल 100 से अधिक प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. सुषमा पटेल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए तैयार करते हैं। वहीं, प्राचार्य डॉ. सोफिया अम्ब्रेला ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायगढ़ के मार्गदर्शन और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोफिया अम्ब्रेला के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। सीखने का अवसर मिला कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना, अचानक तबीयत बिगड़ने, चोट लगने, रक्तस्राव, बेहोशी जैसी स्थितियों में तुरंत किए जाने वाले जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने प्राथमिक सहायता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सही समय पर दिया गया उपचार किसी की जान बचा सकता है। प्रशिक्षण को प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी बताया और जीवन रक्षक कौशल सीखने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *