सुकमा एनकाउंटर में नक्सलियों का IED एक्सपर्ट ढेर:2 दिन के ऑपरेशन के बाद 18 लाख के 3 माओवादियों का शव लेकर लौटे जवान

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एनकाउंटर में 3 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में एक नक्सलियों का IED एक्सपर्ट महेश भी था। इन तीनों पर कुल 18 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 2 दिन बाद जवान मारे गए नक्सलियों के शव, हथियार समेत अन्य सामान लेकर लौटे हैं। जानकारी के मुताबिक, 8 जनवरी को बीजापुर और सुकमा जिले की सरहद पर पालीगुड़ा-गुंडराजगुड़ेम इलाके पर जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। वहीं 9 जनवरी की सुबह माओवादियों के साथ फोर्स की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में फोर्स ने 3 नक्सलियों को मार गिराया। एक पर 8 लाख और 2 पर 5-5 लाख रुपए का इनाम जब मुठभेड़ रुकी तो सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सभी के शव बरामद किए गए। साथ ही मौके से हथियार, विस्फोटक समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए। जवान सभी के शव लेकर लौटे। इस मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों के शवों की शिनाख्त शुक्रवार हो गई है। इनमें एक पर 8 लाख और 2 पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों के नाम बरामद हथियार और विस्फोटक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *