अल्पसंख्यक मोर्चा: प्रदेश मीडिया प्रभारी बने सचिन

मुंगेली | भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इस क्रम में सचिन मसीह को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में संचार व्यवस्था को सशक्त बनाने और पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *