वरिष्ठजनों की सेवा और सम्मान करना ही हमारी संस्कृति का हिस्सा: संजू देवी

भास्कर न्यूज | कोरबा जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग व नगर निगम के सहयोग से मैत्री संघ भवन बालको में निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर संजू देवी राजपूत ने जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया के सीएसआर से 86 वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण प्रदान किया। महापौर राजपूत ने कहा कि वरिष्ठ जनों की सेवा और सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। उनके जीवन अनुभव और मार्गदर्शन हमारे जीवन यात्रा को सही दिशा देते हैं। हमारा दायित्व है कि हम समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान करें और उनकी सेवा करते हुए आशीर्वाद लें। उन्होंने कहा कि माता-पिता की पूजा करना ईश्वर की आराधना के समान है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य, सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण वॉकिंग स्टिक, कमर बेल्ट, कमोड कुर्सी, श्रवण यंत्र, वॉकर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल व पार्षद सत्येन्द्र दुबे, पार्षद चेतन सिंह मैत्री, मंगलराम बंदे, रजत प्रसाद, रूकमणी नायर, रेणु प्रसाद, राकेश सोनी, चंदादेवी रत्नाकर, भगत विश्वकर्मा, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक हरीश सक्सेना, निगम के उपायुक्त बीपी त्रिवेदी, मुकेश दिवाकर सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *