कोरबा | नगर निगम ने सर्वमंगला नगर जोन के तहत प्रेम नगर में जनरल स्टोर, फल और पान दुकानों में जांच की ।जहां प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग करते पाए जाने पर संचालकों से 1200 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक ,कैरीबैग ,डिस्पोजल और इससे बनी सामग्री का उपयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके साथ ही बालको जोन के लाल घाट में आंगनबाड़ी के सामने हो रहे अवैध भवन निर्माण पर भी कार्रवाई करते हुए काम को बंद कराया गया। रिस्दी और चित्रा टॉकीज के सामने भी अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है।


