आमनदुला | आबकारी वृत्त मालखरौदा में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम आमनदुला में छापा मारकर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। संतोष सोनवानी द्वारा घर में शराब बनाकर बेचने की जानकारी मिलने पर टीम ने कार्रवाई की। छापे में दो लीटर क्षमता वाली 6 प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 12 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। अवैध शराब मिलने पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


