विदिशा|बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम में लगातार ठंडक बढ़ रही है। सुबह के समय माधव उद्यान की हरी घास पर जमी ओस की बूंदों से वहां की खूबसूरती और निखर गई है। फूलों के पौधों और पत्तों पर भी ओस की बूंदें जमी नजर आईं। नगरपालिका यहां करीब 50 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू करने जा रही है। पिचिंग वर्क और बाउंड्रीवाल का काम 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। जिला शहरी एवं विकास अभिकरण के अधिकारी जाबिर खान ने बताया कि नगरीय निकाय के अंतर्गत सभी जल स्रोतों को संरक्षित करने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है।


