विंध्याचल एक्सप्रेस में यात्रियों के मोबाइल और जेवर चोरी

मंडीबामोरा| विंध्याचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। अलग-अलग मामलों में मोबाइल, जेवर और नकदी चोरी हो गई। रितु, पिता भगवान सिंह लोधी, निवासी चांदपुर जिला रायसेन, कटनी से गंजबासौदा जा रही थीं। यात्रा के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने जब मोबाइल तलाशा, तब चोरी का पता चला। दूसरे मामले में दीपा, पति रामजी तिवारी, निवासी शहपुरा जिला मैहर, कटनी से भोपाल परिवार के साथ जा रही थीं। इस दौरान अज्ञात चोर उनका पर्स ले गया। पर्स में एक मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की बिछुड़ी और करीब 10 हजार रुपए नकद थे। दोनों यात्रियों ने मामले की शिकायत रेलवे पुलिस से की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *