सीहोर ने भोपाल को हराकर अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

विदिशा|कनारा क्रिकेट क्लब के कुशाभाऊ ठाकरे ग्राउंड पर अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। यह टूर्नामेंट भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। दो दिवसीय फाइनल में भोपाल और सीहोर की टीमें आमने-सामने रहीं। सीहोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पहली पारी में टीम ने 186 रन बनाए। जवाब में भोपाल की टीम 105 रन पर ऑलआउट हो गई। सीहोर को पहली पारी में 81 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में सीहोर ने 96 रन और जोड़े। भोपाल की टीम दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 95 रन ही बना सकी। पहली पारी की बढ़त के आधार पर सीहोर को विजेता घोषित किया गया। सीहोर के नवनीत सोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 123 रन बनाए और 5 विकेट लिए। पुरस्कार वितरण समारोह में समाजसेवक राधिका शरण दास, ओम पटेल, बीडीसीए के ज्वाइंट सेक्रेट्री संदीप डोंगर, क्लब अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *