भास्कर न्यूज|फतेहपुर फतेहपुर थाना स्थित चौकुन्दा नव दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगामी 9 फरवरी से 12 फरवरी तक चतुर्थ दिवसीय गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता दिलीप मंडल ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य गायत्री महायज्ञ के आयोजन की रूपरेखा तैयार करना एवं इसके सुचारू संचालन के लिए यज्ञ समिति का गठन करना था। उपस्थित लोगों के बीच आपसी सहमति के आधार पर यज्ञ समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से निवारण मंडल को यज्ञ समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पीतांबर सिंह को सचिव एवं संतोष मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने कहा कि गायत्री महायज्ञ से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होगा तथा समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इस अवसर पर राधेश्याम सिंह, राजीव मिर्धा, वैद्यनाथ मंडल, विक्की मोदी, मनोज कुमार, मुन्ना महतो, शंभू नाथ मंडल, भूटान मंडल, उत्तम कुमार मंडल, गोलक बिहारी मंडल, कामदेव मंडल, मैनेजर सिंह, देवेंद्र मंडल, कामेश मंडल, घनश्याम मंडल, अरुण कुमार मंडल, संजय कुमार मंडल, बद्रीनाथ मंडल, दिवाकर मंडल, पिंकू यादव, कार्तिक पंडित, भागीरथ मंडल, राजू चौधरी, राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।


