सर्द हवा का असर… 9 में से 7 दिन पारा 10 डिग्री से नीचे, दिन में भी बढ़ी ठिठुरन

भास्कर संवाददाता | रायसेन 8 दिसंबर से अब तक 9 दिनों में से 7 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सिर्फ एक दिन ही पारा 10 डिग्री से ऊपर जा सका। न्यूनतम के साथ अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है। इसके चलते दिन में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। बुधवार को रात का तापमान 6.6 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के कारण सुबह 11 बजे तक और शाम 4 बजे के बाद ठिठुरन बनी रह रही है। मंगलवार को भी पूरे दिन ठंडी हवाओं का असर देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक सर्दी का यही दौर जारी रह सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो-तीन दिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है। लेकिन दिसंबर का आखिरी सप्ताह कड़ाके की सर्दी वाला रहने की संभावना है। सर्दी शुरू होने के बाद नगर पालिका ने शहर में इंडियन चौराहा, महामाया चौक, जिला अस्पताल, बस स्टैंड, दशहरा मैदान सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। आगे क्या: अगले तीन दिन सर्दी का यही असर रहेगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड की संभावना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *