मानव तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन ‘आहट’:दो बच्चियों को चेन्नई ले जा रहा मानव तस्कर गिरफ्तार, बच्चियों को संरक्षण के लिए प्रेमाश्रय, रांची भेजा गया

हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन ‘आहट’ चलाकर मानव तस्करी के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 16 दिसंबर को प्लेटफॉर्म संख्या-01 के वीआईपी गेट के पास आरपीएफ पोस्ट हटिया की एएचटीयू टीम और डीएनएफटी टीम ने कार्रवाई की। दो नाबालिग लड़कियों से टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि उन्हें काम दिलाने के बहाने चेन्नई ले जाया जा रहा था, दोनों की उम्र 12 और 13 वर्ष है। आरोपी मुस्तफा अंसारी ने उन्हें घरेलू काम के बदले प्रति माह 10,000 रुपए का लालच दिया। आरोपी ने बच्चियों की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजी और उनके लिए चेन्नई जाने के टिकट भी खरीदे थे। टीम की त्वरित कार्रवाई से दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बचा लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर एएचटीयू/ कोतवाली, रांची में कानूनी कार्रवाई हेतु सौंपा गया। बच्चियों को संरक्षण के लिए प्रेमाश्रय, रांची भेजा गया है। इस अभियान में आरपीएफ के रूपेश कुमार, महिला निरीक्षक एसआर. कुजूर, उपनिरीक्षक सूरज राजबंशी सहित कई अधिकारी और स्टाफ शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *