फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो एआरएस पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि स्कूल की अध्यक्ष रमिता यादव, निदेशक राम लखन यादव, प्राचार्य विश्वजीत पात्रा, प्रबंधक सत्यम, उप प्राचार्य सुमनकान्त ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नर्सरी से 12वीं के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंग बिरंगे परिधानों में सज-धजकर भिन्न-भिन्न चरित्रों की भूमिका निभाते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी। अविनाश देव और उषा सिंह ने जज की भूमिका निभाई। अतिथियों ने सभी सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को उभारकर सामाजिक, बौद्धिक और नैतिक मूल्यों का विकास करती है। संचालन कंचन कुमारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन सरिता झा ने िदया। मौके पर संजीव कुमार, बनानी मल्लिक, अफसाना, ज्योतिनाथ, अवनतिका, कीमी, शशि कुमारी, श्वेता झा, कौशर फातिमा, नैंसी, तन्नूश्री, अनुपम कुमारी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *