निक्कियां जिंदा वड्डे साके’ पुस्तक से लोग जानेंगे छोटे साहिबजादों, माता गुजरी जी की शहादत की दास्तां

भास्कर न्यूज | जालंधर माता गुजरी कौर जी और चारों साहिबजादों की शहादत को समर्पित दातार नगर, रामा मंडी में कीर्तन दरबार करवाया गया। इस अवसर पर सिख मिशनरी कॉलेज सर्किल जालंधर की ओर से धर्म प्रचार के उद्देश्य से धार्मिक साहित्य का स्टॉल लगाया गया। वर्तमान पीढ़ी को सिख इतिहास और विरसे से जोड़ने के लिए साहिबजादों की शहादत को समर्पित ‘निक्कियां जिंदा वड्डे साके’ नि:शुल्क साहित्य वितरित किया गया। सिख इतिहास को दर्शाती हुई एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर सुप्रीम काउंसिल सदस्य बलजीत सिंह ने परिवार सहित हाजिरी भरी। इसके अलावा प्रिंसिपल मनदीप सिंह, बीबी अमृत पाल कौर, इनायत कौर, मनजोत कौर, परविंदर कौर, अरमनजोत कौर, हरबीर कौर, बीबी परमजीत कौर, सिमरनजीत सिंह, हरमन सिंह, हरप्रीत सिंह, हरशरण सिंह, मनिंदर सिंह, इंदरपाल सिंह और डॉ. जसवंत सिंह ने इस सेवा कार्य में अपना सहयोग दिया। धार्मिक स्टॉल पर पंथ की कुछ नामवर शख्सियतों सफर-ए-शहादत के बानी और हेड ग्रंथी श्री फतेहगढ़ साहिब सिंह साहिब ज्ञानी हरपाल सिंह तथा सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब का हजूरी रागी जत्था भाई रविंदर सिंह ने सभी सर्किल सदस्यों की इस धर्म प्रचार के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा की सराहना की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बलजीत सिंह को सेवा करने के लिए सिरोपाओ देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *