जालंधर | मॉडल टाउन से लतीफपुरा को जाने वाली सड़क टूटी होने से लोग परेशान हैं। सड़क पर दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद वाहनों से जाम लगता है। ऐसे में बदहाल सड़क पर वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने निगम में कई बार सड़क बनाने के लिए निवेदन किया लेकिन बावजूद इसके सड़क नहीं बनी। -अरविंद, मॉडल टाउन


