प्रतापनगर के एफ-ब्लॉक क्षेत्र में पिछले एक महीने से 33 केवी लाइन की मरम्मत के बाद केबल को बिजली विभाग ने सड़क के बीच खुली छोड़ दी गई है। इससे सड़क संकरी हो गई है। रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग बार-बार पुरानी केबल की मरम्मत कर ऐसे ही छोड़ देता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी जनहानि से पहले तत्काल कार्रवाई की जाए। सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल कराया जाए।


