शहरी सेवा शिविर में पट्टे, नामांतरण और अन्य प्रकरणों का हुआ निस्तारण

सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उदयपुर में विकास, सुशासन और जनकल्याण की झलक दिखाने के लिए कई आयोजन किए जा रहे हैं। यूडीए की ओर से आयोजित शहरी सेवा शिविर में पट्टे, नामांतरण और अन्य प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी गई। वहीं निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने पर चार बीएलओ के निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित कर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिम्मेदारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं, शहरी समस्या समाधान सेवा शिविर-2025 के तहत आमजन को त्वरित राहत दी जा रही है। निर्वाचन व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की पहल की। जिला स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि बीते दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने विकास को नई दिशा दी है और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। प्रदर्शनी में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जिले में हुए विकास कार्यों और आपदा प्रबंधन जैसे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *