कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, नारेबाजी की

जिला कांग्रेस कमेटी भरतपुर के तत्वावधान में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। बिजली घर चौराहे पर मोदी सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों पर दबाव बनाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसे माननीय न्यायालय ने निरस्त कर सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। पुतला दहन से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह अपने पद और सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। भाजपा सरकार विधान और लोकतंत्र कमजोर करने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर साहब सिंह चौधरी, श्रीभगवान कटारा, मनोज पटेल, रामेश्वर सैनी, बबीता शर्मा, निरंजन जघीना, रमेश धावई, लोकपाल सिंह, रिकी सिंह, रेनू गौरावर, श्रीमती अखिलेश, राजेंद्र सारस्वत, अजयपाल आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *