इस्लामपुर पहुंचा विकास रथ, ग्रामीणों ने समस्याएं बताई

प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सुशासन पखवाड़े के तहत बुधवार को विकास रथ ने इस्लामपुर व माखर पंचायतों का दौरा किया। मुख्य कार्यक्रम कस्बे की मेघवाल बस्ती में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वंभरलाल पूनिया थे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की ओर से 2 साल में किए गए विकास कार्यों से ग्रामीणों को अवगत करवाया। समारोह में ग्रामीणों ने कस्बे में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र, मेघवाल बस्ती में पेयजल की समस्या, सफाई व्यवस्था, समसपुर से इस्लामपुर तक टूटी-फूटी सड़क, रामदेव मंदिर के गेट के पास से बिजली पोल हटाने व जल भराव सहित विभिन्न समस्याएं कर्मचारियों के समक्ष रखी। कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं की ओर से कुछ समस्याओं के बारे में मौके पर ही अधिकारियों से बात की गई। समारोह के उपरांत विधायक राजेंद्र भांबू की ओर से स्वीकृत तीन ट्यूबवेलों का लोकार्पण विश्वंभर पूनिया के द्वारा किया गया। संचालन राजेंद्र गोयन ने किया। इस अवसर पर वीडीओ सीताराम, अर्जुनलाल महला, मुकेश पातुसरी, भगवानाराम स्वामी, बाबूलाल माहिच, सरजीत, मनोहर लोहराण, सौरभ योगी, सुमेर सैनी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *