आश्रित नौकरी के आवेदन को अब 180 दिन का समय

झुंझुनूं | मृत राजकीय कार्मिक के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन के लिए अब 180 दिन का समय मिलेगा। कार्मिक विभाग ने संशोधित नियम जारी किए। कार्मिक विभाग के ग्रुप-2 के डॉ मुकुट बिहारी जांगिड़ ने अधिसूचना जारी की। पहले मृत राजकीय कार्मिक के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति के लिए 90 दिन की अवधि में आवेदन करना अनिवार्य था। अब इसमें संशोधन करते हुए 180 दिन की अवधि तय की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *