जागरूकता रैली एवं ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम किया गया आयोजित

जागरूकता रैली एवं ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम किया गया आयोजित
अनूपपुर।
सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत 01 जनवरी से 31 जनवरी तक संचालित विशेष अभियान के दौरान  यातायात जागरूकता कार्यक्रम हेतु बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान उपस्थित बच्चों को  यातायात नियमों के पालन के लिए जानकारी दी गई साथ ही अपने परिवार जनों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया। उक्त जागरूकता कार्यशाला के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या उन्नति जोशी, स्कूल के अन्य शिक्षक एवं थाना प्रभारी यातायात ज्योति दुबे साहित यातायात से  प्रधान आरक्षक रामधनी तिवारी एवं आरक्षक गणेश यादव उपस्थित रहे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं के सहयोग से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में संकल्प ग्रुप आफ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के सहयोग से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिस दौरान अनूपपुर शहर के मुख्य बाजार रेलवे स्टेशन तिराहा, से थाना तिराहा, बस स्टैंड होते हुए सामातपुर तिराहा तक रैली निकाली गई जिस दौरान मुख्य बाजार में स्थित दुकानदारों एवं उपस्थित अन्य लोगों को यातायात यातायात नियमों के पालन के संबंध में स्लोगनध्नारों के माध्यम से जागरूक किया गया। विशेष रूप से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से धारण करने हेतु आग्रह किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी यातायात ज्योति दुबे एवं अन्य स्टाफ, संकल्प ग्रुप आफ कॉलेज के प्रिंसिपल अंकित शुक्ला एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *