सागर | श्री गहोई वैश्य समाज के संचालक मंडल की बैठक समाज अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समाज के संरक्षक ओमप्रकाश रूसिया, ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष मनोज डेंगरे, सचिव डॉ. संजीव कठल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सुहाने, सहसचिव सचिन सिपोलिया सहित सदस्य उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी शरद गुप्ता ने बताया कि बैठक में मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को श्री जगमोहन सरकार का प्रातःकालीन अभिषेक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अगले दिन 25 जनवरी रविवार को गहोई दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन होगा, जो श्री गेंडाजी उत्सव भवन से प्रारंभ होकर गेंडाजी धर्मशाला गुजराती बाजार में संपन्न होगी। बैठक में तय किया गया कि आगामी माह मई में सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में आनंद ददरया, रमेश इटोरिया, मोहन रूसिया, सुधीर झुडेले, महेश इटोरिया, शरद गुप्ता (विश्ववारी), अतुल सरावगी एवं सृजन सुहाने उपस्थित थे।


