कांग्रेस का वादानिभाव धरना प्रदर्षन एवं आमसभा आज
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता करेगें हल्लाबोल
अनूपपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में होने वाले धरना प्रदर्शन एवं आमसभा कार्यक्रम के संयोजक आशीष त्रिपाठी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेष सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों तथा जनता के साथ किए गए वादाखिलाफी के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन एवं आमसभा का कार्यक्रम चांदपुर, क्योंटार तिराहा (जैतहरी) में आयोजित किया जाना है, उक्त धरना प्रदर्शन आज 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से आरम्भ होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक आषीष त्रिपाठी और जिला अध्यक्ष रमेष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के द्वारा प्रदेष में राज कर रही भारतीय जनता पार्टी और जिले में निवासरत सरकार के प्रतिनिधि मंत्री दिलीप जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा वादे को याद दिलाने और उसे पूरा करवाने के लिए कांग्रेस कार्यक्रर्ता अपने पूरी ताकत से विरोध प्रदर्षन करेगा। कांग्रेस नेताओं ने उक्त आयोजन में क्षेत्र की जनता जनार्दन के पहुंचने की अपील की है।
वादा निभाओ धरना प्रदर्शन
ज्ञात हो कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेष में सत्ताधीन भारतीय जनता पार्टी ने जिले व प्रदेष की जनता से कई वादे किए थे जिस पर प्रदेष की मोहन सरकार ने रत्ती भर काम नही किया है। इसलिए जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में वादा निभाओ धरना प्रदर्शन एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के आयोजक रमेश सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर तथा मुख्य वक्ता के रूप में सुखेन्द्र सिंह बन्ना, प्रभारी कांग्रेस कमेटी, अनूपपुर, फुन्देलाल मार्को, विधायक पुष्पराजगढ़, प्रीती रमेश सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत अनूपपुर, सुनील सराफ पूर्व विधायक, कोतमा, भूपेन्द्र सिंह सभापति, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत अनूपपुर, राजीव सिंह, अध्यक्ष, जनपद पंचायत जैतहरी, मनोज राठौर, उपाध्यक्ष, ज.पं.जैतहरी द्वारा उपस्थित होकर उक्त धरना प्रदर्शन एवं आमसभा कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
यह है प्रमुख मांगे
उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्षन किया जा रहा है जिसमें से प्रमुख मांगे ये है। जैतहरी, महुदा, धुरवासिन, कोतमा मार्ग का उन्नयन कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए, टकहुली तिराहा से गुंवारी पहुँच मार्ग को मोजर बेअर प्रबंधन द्वारा तत्काल उन्नयन कार्य प्रारंभ कराया जाए, मोजर बेअर द्वारा सोन नदी में बनाये गये बैराज के जल भराव से ग्राम-धुरवासिन के 25 किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि डूब क्षेत्र में आ गया है उसका किसानों को मुआवजा और पुनर्वास नीति के तहत रोजगार दिलाया जाए, बैराज में सप्लाई पाइप लाइन से ग्राम-गुंवारी चांदपुर के किसानों को सिंचाई उपलब्ध कराया जाये, किसानों के धान उपार्जन का 3100 रूपये गेहूँ, 2700 रूपये प्रति क्विंटल भुगतान कराया जाए, बैगा जन जातियों को चिन्हांकित कर जाति प्रमाण पत्र जारी कराया जाए जिससे उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। ग्राम-कोलमी, पसला, रक्सा क्षेत्र में रेत खदान से गुजरने वाले ओवर लोड वाहनों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने जिले के समस्त कांग्रेस जनों एवं क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि उक्त धरना प्रदर्शन एवं आमसभा कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी आवाज को बुलंद करें।
पुष्पराजगढ विधानसभा ब्लाक कांग्रेस बैठक संपन्न
विधानसभा क्षेत्र की ब्लाक काग्रेस कमेटियो का बैठक दिनांक 7 जनवरी 2025 ब्लाक काग्रेस कमेटी सरई, लीलाटोला, व दमेहडी का हुआ। दिनांक 08 जनवरी 2025 को पुष्पराजगढ ब्लाक का अमरकंटक मे, वंेकटनगर ब्लाक काग्रेस कमेटी का बैठक ग्राम खोडरी मे संगठन को पोलिंग बूथ तक मजबूत करने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमो के वारे बताया गया है। सभी बैठको मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा. जीतू पटवारी द्वारा नियुक्त प्रदेश सचिव ीमति सावित्री बाई सहप्रभारी जिला अनूपपुर, फुन्देलाल सिह मार्को विधायक पुष्पराजगढ़ महासचिव मप्र काग्रेस कमेटी ओमकार सिह महामंत्री किसान काग्रेस संतोष कुमार पांडेय आशुतोष कुमार सिंह हीरा सिह रामदयाल बंजारा अमरा एकलव्य सुखराम सिह कमलेश्वर भूनेशवरी धुर्वे षोसलाल संतलाल चदवशी शीतल शिवकुमार चदवशी ज्ञान सिह कद्दू मिथुन हरगोविंद रेखा गयाप्रताप सिह अहसान अली अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/पार्षद पार्वती रज्जू नेताम शक्ति जोहान श्याम लाल सेन, पुष्पा विमला देवानंद देवेन्द्र जैन मीनू रीतू, सतंर सिह आशा दल सिह सहित वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्ता, जनप्रतिनि ब्लाक अध्यक्षगण, युवा कांग्रेस महिला काग्रेस के साथ ही प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, भारी संख्या मे उपस्थित हुए। ओर ग्राम पंचायत, सराई, बेल्डोगरी, चोरभठी के सरपचो ने काग्रेस पार्टी की सदस्यता गृहण किये।


