शहरी समस्या समाधान शिविर में 25 मामलों का मौके पर निस्तारण, 23 स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त

खैरथल| राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर में नगर परिषद खैरथल द्वारा नागरिक सेवाओं से जुड़े 25 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर का आयोजन नगर परिषद सभागार में हुआ। शिविर में नाम हस्तांतरण, भूखंड उप-विभाजन, जन्म–मृत्यु पंजीयन और जन आधार संशोधन से जुड़े मामलों का समाधान किया गया। वार्ड 7 से 12 की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 16 खराब स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की गईं, जबकि 7 नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गईं। इस दौरान प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 4 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से एक पात्र लाभार्थी को ऋण का वितरण किया गया। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि गुरुवार को वार्ड नंबर 13 से 15 तथा दांतला, शाहपुर ,अगवानी के लिए परिषद सभागार भवन में शिविर आयोजित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *