ग्राम पंचायत कालोता राउमावि में जूनियर एडिटर की प्रतियां बांटी। प्रधानाचार्य बत्ती लाल मीणा ने विद्यार्थियों को प्रतियां बांटकर पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को एक दिन के लिए एडिटर बनकर अपनी बातें प्रभावी ढंग से समाचार शैली में लिखने के लिए प्रेरित किया गया। पूर्व सरपंच पद्म सिंह चेची ने कहा कि जूनियर एडिटर प्रतियोगिता विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मक शक्ति को उजागर करती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बत्ती लाल मीणा, रश्मि मीणा समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।|


