मेरठ में बढ़ी ठंड और कोहरा, तापमान 3 डिग्री लुढ़का:शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, सीजन में पहली बार दिन का तापमान पहुंचा 20 डिग्री

पिछले कुछ दिन से स्थिर चल रहे मेरठ के मौसम में बुधवार से अचानक बदलाव आ गया जिसका असर ये रहा कि दिन भर जहां ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरे तो शाम को पूरा शहर कोहरे की मोटी चादर से ढका नजर आया। दिसंबर में पहली बार दिन का तापमान 20 डिग्री के आसपास पहुंच गया। पहली बार दिन में नहीं दिखी धूप इस साल दिसंबर में बंधवार पहला ऐसा दिन रहा जिसमें लोगों को धूप नहीं दिखी। जिस कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ।दिन के तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर में बंदी और ठंड के कारण लोग सुबह से शाम तक घरों में ही कैद नजर आए। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है और मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी सुबह के समय कोहरे के साथ स्मॉग की चादर भी शहर पर छाई रही। शहर का एक्यूआई 302 दर्ज किया गया, जो लाल श्रेणी में आता है। गंगानगर में 226, जयभीम नगर में 334, पल्लवपुरम में 347, बेगमपुल में 338 और दिल्ली रोड क्षेत्र में 341 एक्यूआई दर्ज किया गया। एनसीआर के अन्य जिलों में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता नजर आया। एनजीटी के निर्देशों के तहत जिन क्षेत्रों में एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है, वहां 24 घंटे छिड़काव के निर्देश हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *