प्रयागराज में गलन ने बढ़ाई मुश्किलें:इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी बोले- पूरे UP में 22 दिसंबर तक रहेंगे घने कोहरे

संगमनगरी प्रयागराज में आज गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गलन से लोग ठिठुरते दिख रहे हैं। कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और रात के समय सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड के असर से आम जनजीवन के साथ-साथ कारोबार और यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. शैलेंद्र रॉय बताते हैं कि 18 से 22 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में घने कोहरे बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में और गिरावट भी बनी रहेगी। उन्होंने कहा, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण बढ़ रही गलन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो रही है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर गाडियों व रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। इससे ट्रेनें घंटों देरी से अपने गंतव्य स्टेशनों तक पहुंच रही हैं। गर्म कपड़ों की डिमांड, हीटर व ब्लोवर सहारा ठंड बढ़ने के साथ ही लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मॉल व दुकानों में लोग गर्म कपड़े खरीदते दिख रहे हैं। जबकि ठंड से बचने के लिए लोग हीटर व ब्लोवर भी ले रहे हैं। शहर के चौराहों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ने की उम्मीद है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में गर्म कपड़े पहनें, गर्म भोजन करें और ठंडी हवा से बचाव करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *