पंजाब के जालंधर रेंज की एसटीएफ ने अमृतसर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 63 ग्राम हेरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि सिंह उर्फ रवि (28) के रूप में हुई है, जो अमृतसर जिले के राजा ताल का रहने वाला है। NDPC एक्ट के तहत केस एआईजी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि डीएसपी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी को बाइक समेत हिरासत में लिया। मामले में NDPC एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। पहले छोटे स्तर पर की तस्करी पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह 5वीं तक पढ़ा है और पहले ऑटो रिक्शा चलाता था। पैसों की लालच में बुरी संगत में पड़ कर उसने पहले छोटे स्तर पर और फिर बड़े पैमाने पर ड्रग्स तस्करी शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को हेरोइन की सप्लाई कौन करता था और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।


