भंडारे के लिए छात्रों की डेढ़ किमी. लंबी लाइन VIDEO:कोचिंग के यूट्यूब चैनल पर 5 लाख सब्सक्राइबर होने पर भंडारा, पूड़ी-सब्जी खाने के लिए जद्दोजहद

प्रयागराज में एक कोचिंग (सुपर क्लाइमेक्स एकेडेमी) संस्थान ने अपने यूट्यूब चैनल पर 5 लाख सब्सक्राइबर होने के उपलक्ष्य में छात्रों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन कर दिया। 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी इस भंडारे में पूड़ी-सब्जी खाने के लिए पहुंच गए थे। छात्रों की इतनी ज्यादा संख्या एक साथ पहुंचने पर हेलिकॉप्टर चौराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर की लंबी लाइन दिखी। एक नहीं बल्कि चार कतार लगवाए गए। कोचिंग के बाउंसर व स्टाफ हाथों में डंडे लेकर इन छात्रों को नियंत्रित करने में जूझते रहे। कई बार खाना खत्म होने के बावजूद यह छात्र लाइन छोड़कर नहीं हटे। माइक से अनाउंस किया जा रहा था कि खाना खत्म हो चुका है अब सभी छात्र अपने अपने रूम पर जाएं और दाल-चावल बनाकर खाएं।…देखें पूरा वीडियो

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *