बठिंडा सेंट्रल जेल से पकड़े 4 तेजधार हथियार:3 घंटे चली तलाशी, 20 ग्राम हेरोइन बरामद, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे मौजूद

पंजाब की बठिंडा सेंट्रल जेल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसएसपी अमनीत कौंडल के निर्देश पर एसपी सिटी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए विशेष तलाशी अभियान में जेल से 20 ग्राम हेरोइन और 4 तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में एक एसपी, 3 डीएसपी, 4 एसएचओ, सीआईए-1/2 की टीमें और लगभग 100 पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। बंद गैंगस्टरों की गतिविधियों पर नजर एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जेल के सभी सुरक्षा जोन और बैरकों की बारीकी से जांच की गई। अलग-अलग चेकिंग टीमों ने जेल के हर कोने की तलाशी ली। यह कार्रवाई बुरे तत्वों, नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। जेलों में बंद गैंगस्टरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *