हरदा में गुरुवार, 18 दिसंबर को बिजली आपूर्ति एक घंटे के लिए बाधित रहेगी। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक 33/11 केवी ग्वालनगर उपकेंद्र से निकलने वाले चार फीडरों पर विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। यह कटौती पावर ट्रांसफार्मर में ऑयल टॉपिंग, एबी स्विच और जंपर कार्य के कारण की जाएगी। इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
इस दौरान 11 केवी ग्वालनगर, जिला पंचायत, कलेक्ट्रेट और गुर्जर बोर्डिंग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्रों में विकास नगर, ग्वालनगर, इंडस्ट्रियल एरिया, गुर्जर बोर्डिंग, साईं आर्य, सिद्धिविनायक रेजिडेंसी, श्यामा नगर, पैरासिटी और पाठक कॉलोनी शामिल हैं। बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद या चालू करने के समय में बदलाव किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।


