महिला पुलिस कर्मी ने टांका लगाने को चेन दी,विवाद:वजन कम निकला,दुकानदार बोला गलतफहमी हुई,थाना 4 की पुलिस ने मसला करवाया हल

जालंधर के वाल्मीकि चौक स्थित प्रकाश ज्वैलर्स पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक महिला पुलिस कर्मी ने अपनी सोने की चेन टांका लगवाने के लिए दी और बाद में उसका वजन कम निकला। महिला कर्मी ने इस पर दुकानदार से आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। उस समय दुकानदार को यह जानकारी नहीं थी कि ग्राहक महिला पुलिस कर्मी है। महिला अपने साथ थाना 4 की पुलिस साथ लेकर आई पुलिस ने विवाद को हल करवाया महिला पुलिस कर्मी थाना-4 की पुलिस टीम को साथ लेकर दुकान पर पहुंची। ASI हीरा लाल ने बताया कि महिला अपनी चेन को टांका लगाने को दी थी। जब वे चेन लेने आई चेन का वजन कम निकला। जिसको दोनों के बीच बहस हो गई। महिला के पति ने बताया कि चेन हमने टांका लगाने को दी थी। इन लोगों ने अपनी मर्जी से चेन धो दिया जिसके बाद उसका वजन कम हो गया। मौके पर पुलिस की मौजूदगी में दुकानदार और महिला कर्मी के बीच बातचीत हुई। जांच के दौरान सामने आया कि चेन के वजन को लेकर गलतफहमी हुई थी। दुकानदार ने तुरंत चेन का पूरा वजन कर दिया और महिला पुलिस कर्मी से माफी भी मांगी। मामले का आपसी सहमति से निपटारा हो गया। महिला पुलिस कर्मी ने कहा कि अब उनका सोना पूरा हो गया है और वह संतुष्ट हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत भी वापस ले ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद आपसी समझौते से सुलझ गया है और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ी। दुकानदार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चेन टांका लगाने के लिए आई थी। चेन में काफी मिट्टी धूल फसी हुई थी। जिसके चलते चेन को साफ किया। कुछ मिलीग्राम वजन कम हुआ था। उसके बाद उनको समझा दिया गया। इसके उनसे हमारा विवाद खत्म हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *