रायपुर में हनुमान भगवान की मूर्ति खंडित, 5 आरोपी अरेस्ट:जमीन विवाद में मूर्ति कर रहे थे शिफ्ट, मोहल्लेवासियों ने जमकर किया था बवाल

रायपुर में हनुमान जी की मूर्ति तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के JCB से मूर्ति हटाने के दौरान खंडित हो गई है। इस घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने जमकर बवाल किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर एफआईआर दर्ज किया था। बताया जा रहा है ये पूरा विवाद जमीन विवाद से जुड़ा है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका के पास धर्मनगर का है। जेसीबी से शिफ्ट के दौरान मूर्ति खंडित स्थानीय निवासी नीतू सोनी ने बताया कि उनके मोहल्ले में घर के सामने एक खाली जमीन है। जिसे अरिहंत पारख नाम का युवक अपना बताता है। सोमवार (15 दिसंबर) की देर रात वह कुछ लड़कों के साथ जमीन पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा। मोहल्लेवासियों ने जमीन में एक चौरा बनाकर हनुमान भगवान की मूर्ति रखी थी। उस मूर्ति को जेसीबी से शिफ्ट करने लगे। इस दौरान मूर्ति खंडित हो गई। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज मोहल्लेवासियों को देर रात इसकी भनक लगी। सभी एक होकर आरोपियों का विरोध करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था। अगले दिन सुबह मोहल्ले वासियों ने टिकरापारा थाने में जमकर बवाल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *