ग्वालियर में 25 को अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट:अमित शाह होंगे शामिल, 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का भूमिपूजन, लोकार्पण भी

मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को नई गति देने के लिए 25 दिसंबर को ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट का आयोजन होगा। इसमें 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों का भूमिपूजन होगा। 10 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण भी होगा। आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। समिट के दौरान कई निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि आवंटन, लेटर ऑफ इंटेंट और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती होने के कारण आयोजन स्थल पर विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें उनके विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति के विजन को प्रदर्शित किया जाएगा। समिट की थीम ‘निवेश से रोजगार- अटल संकल्प, उज्ज्वल एमपी’ रखी गई है। सरकार इस अवसर पर बीते दो वर्षों के औद्योगिक विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी। सफलता की कहानियां, लोग बताएंगे अनुभव समिट में भूमिपूजन व लोकार्पण के अलावा महिलाओं से जुड़े उद्योगों की सफलता की कहानियां प्रस्तुत की जाएंगी। निवेश से बदली जिंदगी वाले लोग अपने अनुभव साझा करेंगे। महिलाओं के उद्योगों के प्रेजेंटेशन होंगे हैं। औद्योगिक कर्मचारियों के लिए स्पेशल रेट जोन की घोषणा भी होगी। सागर जैसे इलाकों में बने इन औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष दर निर्धारित करके निवेश आकर्षित किए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *