पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में सफल रहे उम्मीदवारों के लिए पात्रता जांच और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए डेट 22 दिसम्बर तक बढ़ा दी है। राजस्व मंडल प्रशासन ने गैरमौजूद रहे उम्मीदवारों को अंतिम अवसर दिया है। 3705 पदों पर भर्ती के लिए 7410 उम्मीदवारों को बुलाया था और अब तक करीब साढे़ छह हजार कैंडिडेट्स का पात्रता जांच और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन हुआ। राजस्व बोर्ड के उप निबंधक (भू अभिलेख) रवींद्र कुमार ने बताया कि इसके बाद 17 दिसम्बर तक कैंडिडेट्स को मौका दिया गया। अब ये डेट बढ़ाकर 22 दिसम्बर कर दी गई है। ऐसे में शेष रहे उम्मीदवार उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। बता दें कि पटवारी प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और पात्रता जांच अजमेर के राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में 8 दिसंबर को शुरू किया गया था। इसके लिए 41 टीमों का गठन किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने इस परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया था, और परिणाम 3 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था। ये हैं दिशा-निर्देश पटवार भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in से डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म सह स्क्रूटनी फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म की दो अलग-अलग कॉपियां भरकर लानी होंगी। ध्यान दें, फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। नीचे दी गई है दस्तावेजों की पूरी सूची, जो जांच के समय साथ लाने होंगे:


