बिलासपुर| पैसे के लेनदेन के विवाद पर आरोपी ने युवक ने पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। ग्राम बेलटुकरी निवासी धर्मेंद्र वस्त्रकार पिता रामकुमार (34) ऑटो चलाता है। बुधवार की सुबह 11.30 बजे वह जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी के पास था। उसी बीच गनियारी का मिश्री वर्मा रुपए आया और पैसे की लेनदेन को लेकर गाली गलौज करने लगा। उनसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे पत्थर से उसके सिर पर वार किया। इससे खून बहने लगा। घायल ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


