बिलासपुर| सकरी पुलिस ने दो चोरियों का खुलासा किया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 15 अप्रैल को साईं नेचर सिटी के एक मकान का ताला तोड़कर चोर आलमारी से 15 हजार ले गए थे। इसी तरह नारायणी होम्स संबलपुरी से चोर 21 नवंबर को शिव कुमार के घर का ताला तोड़कर 20 हजार चोरी कर ली थी। पुलिस पतासाजी में जुटी थी। इसी दौरान निगरानी बदमाश महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति (24) का नाम सामने आया। पूछताछ में उसने दोनों स्थान में अपने साथी महेंद्र साहू (39) सकरी के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त रॉड, चाकू जब्त किया है। रकम को खर्च कर चुके थे।


