लुधियाना में दो डेयरी संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज:बुड्ढा दरिया को गंदा करने और सीधे डेयरी का गोबर बहाने के चलते नगर निगम का एक्शन

लुधियाना शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले बुड्ढा दरिया के लगातार प्रदूषित करने वालो के खिलाफ नगर निगम ने अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। दरिया में सीधे डेयरी का गोबर और गंदा पानी बहाने के मामले में निगम ने सख्त कदम उठाते हुए दो अलग-अलग डेयरी संचालकों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाया है। निगम की इस कार्रवाई से अन्य डेयरी संचालकों में डर पैदा हो गया है । पहला मामला गीता नगर गली नंबर-9 का है जहां अजय डेयरी के मालिक पर आरोप है कि उसने अपनी डेयरी का गंदा पानी सीधे बुड्ढा दरिया में छोड़कर जल प्रदूषण फैलाया। इस संबंध में अर्बन वाटर एंड वेस्टवॉटर मैनेजमेंट लिमिटेड जोन-बी के सहायक कॉरपोरेशन इंजीनियर अमृतपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि डेयरी का वेस्ट बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे दरिया में डाला जा रहा था। दूसरा मामला ब्लॉक-23 का है जहां हरनाम सिंह द्वारा अपनी डेयरी का कचरा और गंदा पानी सीधे बुड्ढा दरिया में छोड़े जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में नगर निगम जोन-डी (OM) के कार्यकारी इंजीनियर की शिकायत पर कार्रवाई की गई। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 279 तथा नॉर्दर्न इंडिया कैनाल एंड ड्रेनेज एक्ट 1873 की धारा 70(3), 70(5) और 70(12) के तहत केस दर्ज किए गए हैं। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बुड्ढा दरिया को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि बिना ट्रीटमेंट किसी भी तरह का औद्योगिक या डेयरी वेस्ट दरिया में डालना कानूनन अपराध है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *